Aaj ka vichar (29/04/2020)

                                      नमस्कार👏💐
कोरोना संकट की वजह से दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने की चुनौती बढ़ती दिखाई दे रही है। इस लॉकडाउन से लोगों का जनजीवन बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से जीवन में एक ठहराव महसूस हो रहा है। इस दुनिया में तीन वर्ग के लोग हैं - उच्च, मध्य और निम्न वर्ग। इस समय लॉकडाउन से मध्य वर्ग के लोग अधिक प्रभावित हुए है। यह लॉकडाउन आगे बढ़ने की सम्भावना अधिक है। इसकी वजह से सभी क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित है। लोगों की नौकरी जाने का और व्यवसाय ठप होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस लॉकडाउन से हम लोग बहुत पीछे चले गए है। लेकिन हर मुश्किल घड़ी के बाद कुछ अच्छे लम्हे भी आते है। मुश्किल हालात मे भी आगे बढ़ना है। अपनी हर गलती और असफलता की तरह इस बार भी एक नये जोश, हौसले और नये विचार के साथ पलटवार करना है। अपने सपनों को हर हाल में जिंदा रखना है। बेशर्ते हमें नये विचारों के साथ अपनी सोच को दिशा देने की जरुरत है। वह कौन से विचार है? क्या और कैसे दिशा दे सकते है। इसके लिए फिर मिलेंगे।👏💐
अपना स्नेह बनाए रखने और साथ देने के लिए धन्यवाद।👏💐
#9005259991
#राजेन्द्र कुमार      

Comments

Parivartan

Aaj ka vichar (28/03/2020)

Aaj ka vichar (27/03/2020)

Aaj ka vichar (16/04/2020)