Posts

Aaj ka vichar (08/07/2020)

Image
                                                                        दोस्तों नमस्कार 👏💐, दुनिया भर के लोग इस बात का संकेत देते आ रहे थे कि आने वाले समय में बिज़नेस ऑनलाइन तरीक़ों से की जायेगी। लेकिन आज Corona की वजह से अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और अपराध बढ़ रहे हैं। अब देखिए Corona के कंधो पर सवार होकर आखिर वो समय आ ही गया हमारे सामने। पर यक़ीन मानिये दोस्तो ये Corona वायरस तो सिर्फ एक बहाना है। आप ये ना सोचें कि Corona और Lock-down की वजह से ही ऑनलाइन बिज़नेस को अभी औरो से ज्यादा काम मिल रहा है और जैसे ही ये Lock-down खुला फिर वही offline business आ गया है। लेकिन Corona की मार से अभी तक कोई बाहर नहीं निकल पाया और अगले कुछ माह या ये पूरे साल तक इससे नहीं निकल पाये गा। आप तैयार रहिये एक नई दुनिया मे जीने के लिए, नये नॉर्मल के साथ जीने के लिए, ये Survival की जंग है और जंग में जीत उसी की होती है जो वक़्त की नज...

Aaj ka vichar (22/06/2020)

Image
                                 * नमस्कार * 👏💐 कोरोना महामारी की वजह से देश की खराब हुई अर्थव्यवस्था को देखते हुए चीन ने अपने अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिये हमारे सैनिकों को मारकर हमारे देश को आर्थिक रूप से  कमजोर करना चाहती। जिससे देश की अर्थव्यवस्था और खराब हो, बेरोजगारी अधिक हो। आज चीन कर रहा है कल कोई और देश करे। इसके पहले हम लोगों को आत्मनिर्भर बनना पडे़गा। ये आग जानी, धरना, जुलूस इस तरह के कार्य करके अपने ही लोगों को परेशान करके और साथ में अपना ही नुकसान करने से फायदा नहीं मिलेगा। हम लोगों को समस्या के समाधान पर काम करने की जरुरत हैं जिससे देश का सुरक्षित विकास हो सकें। इस समस्या को देखते हुए हमने आप लोगों के बीच आत्मनिर्भर के लिए एक बिजनेस शुरू किया है। क्योंकि चीन के साथ हमारे व्यवसायिक रिश्ते कई वर्षों का है। जिसमें हम सभी लोग पूरी तरह घुल गए हैं। इससे मुक्त होने के लिए हम लोगों को आत्मनिर्भर बनना पडे़गा। और कोई विकल्प नहीं है। आज आत्मनिर्भर के लिये व्यवसाय करने पर अधिक रुपये ...

Aaj ka vichar (25/05/2020)

Image
                                    नमस्कार 👏💐 आज कोरोना के रूप में दुनिया के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। इसका समाधान किसी देश के पास नहीं है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन से खपत में कमी और कारोबारी गतिविधियां ठप होने से देश चुनौतियों का सामना कर रही है। मूडीज इन्वेस्टर्स ने कहा कोरोना संकट से पहले भी घरेलू अर्थव्यवस्था की विकास धीमी पड़कर 6 साल के निचले स्तर पर चली गई है। आपदा किसी पर कभी भी आ सकती है। इसका हमेशा धैर्य, उचित विचार और उपाय से सामना किया जा सकता है। जल्दबाजी से कभी नहीं हो सकता, क्योंकि इसमें चूक होने की आंशका होती है। लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों के सामने जो समस्या पैदा हुई है, वह स्वाभाविक है। क्योंकि वे लोग जहां काम करते थे, वहां काम बंद होने पर वेतन नहीं दिया गया, उलटे बकाया वेतन रोक लिया गया। कोरोना संकट में मंदी से जूझ रही अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिए माननीय श्री प्रधानमंत्री जी ने आर्थिक राहत दी, वह निश्चित ही आक्सीजन का काम करेगी। इसमें सरकार ने स...

Aaj ka vichar (18/05/2020)

Image
                                  नमस्कार 👏💐 कोरोना वायरस से उपजी महामारी कोविड  19 के कारण विश्व में जैसे हालात बने वे असाधारण है। किसी को ऐसे हालात का सामना करने का अनुभव नहीं था। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जो स्थितियां उत्पन्न हुई हैं वे लम्बें समय तक बनी रहेंगी। हम लोगों को कोविड 19 के साथ जीना सीखना होगा। परिवारों में वर्तमान आर्थिक माहौल का सामना करने की सीमित क्षमता है। ग्रामीण परिवारों की आय पर ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।अगर अर्थव्यवस्था जुलाई तक बंद रही रही तो, बहुत सारे छोटे व्यापारों का भट्टा बैठ जायेगा। अगर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उघमों की बात करें, तो लॉकडाउन का इस क्षेत्र पर भारी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जीविका के लिए यह जरूरी है कि व्यापार और अर्थव्यवस्था खुल जाये। कम से कम उन इलाकों में जहां पर कोविड 19 का प्रकोप कम है। काफी लोगों की जीविका दाव पर लगी हुई है और जब तक कोविड 19 का कोई टीका नही आ जाता हम लोगों को इस बीमारी के साथ एहतियात रखने की आदत डालनी पड़ेगी। अगर लोग...

Aaj ka vichar (17/05/2020)

Image
                                   नमस्कार 👏💐 कोविड 19 की वजह से लगभग 54 दिन का लॉकडाउन पूरा होने को है। लेकिन लॉकडाउन खुलने की कोई सम्भावना नहीं है। बड़े छोटे हर व्यापार को शुरू करने के लिये पैसे की जरूरत होती है। जब व्यापार चलता है, तो इससे जुड़े लोग पैसा कमाते हैं। चाहे कर्मचारी हो या आपूर्ति कर्ता। व्यापार के चलने से सरकार भी पैसा कमाती है। इस पैसे को देश के कल्याण के लिए खर्च करती है। मगर पिछले कुछ हफ्तों में ये पूरी प्रकिया टूट गई है। अभी बड़े और छोटे व्यापार, दोनों बंद पड़े लेकिन अब ऐसी स्थिति आन पड़ी है कि इलाज बीमारी से भी बदतर लग रहा है। मई 10 को बेरोजगारी की दर करीब 24 फीसदी तक पहुंच गयी है। इस समय भारत में औसतन हर चौथा कामगर बेरोजगार है। लॉकडाउन से घरेलू आय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। एक हालिया अध्ययन मे पाया गया कि लगभग 84 फीसदी भारतीय परिवारों में लॉकडान के बाद आय में कमी आयी है। इसलिए बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए अपने मनःस्थिती को बदलने की जरूरत है। क्या और किस तरह से कर सकत...

Aaj ka vichar (16/05/2020)

                                  नमस्कार 👏💐 तमाम देश अपनी अर्थव्यवस्था को बल देने और कोविड 19 के बाद के युग के लिए तैयार होने के तरीके खोज रहे हैं। कोविड संकट में सबकी सबसे पहली चिंता यही है कि जिंदगी कैसे चलाई जाए? जिंदगी चलाने का सवाल आते ही चिंता शुरू हो जाती है और यह है कमाने, बचाने और पैसे को सही जगह लगाने का हिसाब कैसे जोड़ा जाए? जो लोग कारोबार कर रहे है उनके लिए कारोबार को पटरी पर लाने की चिंता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें नौकरी बचाने, तनख्वाह कटने या उसके न बढ़ने की चिंता। जिनको किराया,कर्ज की किस्तें या कोई और भुगतान करना है, उन्हें उसका इंतजाम करने की चिंता। घर का खर्च, बच्चों के स्कूल की फीस, तरह-तरह के बिल और कहीं कोई मुसीबत आ पड़ी, तो ये सारी चिंताए तो है ही। कुछ लोग तो वषों से हिसाब लगा रहे थे, प्लानिंग करके पैसे जोड़ रहे थे और काफी हद तक निश्चित हो चुके थे। कुछ का गणित आज भी काम कर रहा है। और वे चैन की नींद सो रहे है लेकिन आप उनमें शामिल नहीं है और अगर आप अचानक खुद को संकट में पा र...

Aaj ka vichar (15/05/2020)

                                   नमस्कार 👏💐 कोविड 19 के कारण लॉकडाउन लगभग दो माह होने को है लेकिन अभी भी लॉकडाउन हटने की संभावना कम ही है। कोविड 19 के संकट से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। डब्ल्यू एच ओ की मानें तो कोरोना वायरस शायद कभी खत्म होने वाला नहीं है। एचआईवी की तरह इसका वजूद हमेशा के लिए रह सकता है। कोविड 19 कब तक जायेगा, वैक्सीन कब तक मिलेगा और वैक्सीन कितना प्रभावशाली होगा अभी उसके बारे में बता पाना मुश्किल है। जिस तरह से वर्तमान समय में 100 से अधिक वैक्सीन है लेकिन खसरा जैसी अन्य बीमारियां खत्म नहीं हो सकी। इस महामारी की वजह से चरमराती अर्थव्यवस्था के लिए सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर एलान किया है। देश की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने में आत्मनिर्भरता की नई डगर कारगार साबित होगी। देश की आत्मनिर्भरता मे ग्रामीण भारत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार कोविड 19 का भारत की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सबसे कम असर...