Aaj ka vichar (25/05/2020)
नमस्कार 👏💐 आज कोरोना के रूप में दुनिया के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। इसका समाधान किसी देश के पास नहीं है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन से खपत में कमी और कारोबारी गतिविधियां ठप होने से देश चुनौतियों का सामना कर रही है। मूडीज इन्वेस्टर्स ने कहा कोरोना संकट से पहले भी घरेलू अर्थव्यवस्था की विकास धीमी पड़कर 6 साल के निचले स्तर पर चली गई है। आपदा किसी पर कभी भी आ सकती है। इसका हमेशा धैर्य, उचित विचार और उपाय से सामना किया जा सकता है। जल्दबाजी से कभी नहीं हो सकता, क्योंकि इसमें चूक होने की आंशका होती है। लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों के सामने जो समस्या पैदा हुई है, वह स्वाभाविक है। क्योंकि वे लोग जहां काम करते थे, वहां काम बंद होने पर वेतन नहीं दिया गया, उलटे बकाया वेतन रोक लिया गया। कोरोना संकट में मंदी से जूझ रही अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिए माननीय श्री प्रधानमंत्री जी ने आर्थिक राहत दी, वह निश्चित ही आक्सीजन का काम करेगी। इसमें सरकार ने स...