Aaj ka vichar (16/05/2020)

                                  नमस्कार👏💐
तमाम देश अपनी अर्थव्यवस्था को बल देने और कोविड 19 के बाद के युग के लिए तैयार होने के तरीके खोज रहे हैं। कोविड संकट में सबकी सबसे पहली चिंता यही है कि जिंदगी कैसे चलाई जाए? जिंदगी चलाने का सवाल आते ही चिंता शुरू हो जाती है और यह है कमाने, बचाने और पैसे को सही जगह लगाने का हिसाब कैसे जोड़ा जाए? जो लोग कारोबार कर रहे है उनके लिए कारोबार को पटरी पर लाने की चिंता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें नौकरी बचाने, तनख्वाह कटने या उसके न बढ़ने की चिंता। जिनको किराया,कर्ज की किस्तें या कोई और भुगतान करना है, उन्हें उसका इंतजाम करने की चिंता। घर का खर्च, बच्चों के स्कूल की फीस, तरह-तरह के बिल और कहीं कोई मुसीबत आ पड़ी, तो ये सारी चिंताए तो है ही। कुछ लोग तो वषों से हिसाब लगा रहे थे, प्लानिंग करके पैसे जोड़ रहे थे और काफी हद तक निश्चित हो चुके थे। कुछ का गणित आज भी काम कर रहा है। और वे चैन की नींद सो रहे है लेकिन आप उनमें शामिल नहीं है और अगर आप अचानक खुद को संकट में पा रहे है और दिन रात यही सोच रहे हैं कि आगे का वक्त कैसे कटेगा, तो यह सही समय है कि आप कितने पानी में है। कमाई बढ़ाने का रास्ता यह है कि परिवार मे हर सक्षम सदस्य अपनी योग्यता के अनुसार ऐसा काम खोजे और करें, जिससे आय हो। कमाई का रास्ता अकेले न मिले, तो सब मिल कर सोचे।
इसके लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं। फिर मिलेंगे।👏💐
अपना स्नेह बनाए रखने और साथ देने के लिए धन्यवाद।👏💐
#9005259991
#राजेन्द्र कुमार

Comments

Parivartan

Aaj ka vichar (28/03/2020)

Aaj ka vichar (27/03/2020)

Aaj ka vichar (16/04/2020)