Aaj ka vichar (04/05/2020)

                                   नमस्कार👏💐
इस महामारी ने दुनिया के ज्यादातर देशों की तरह भारत की अर्थव्यवस्था को जिस तरह से भारी नुकसान पहुंचाया है, उसके कारण मध्य वर्ग और गरीब तबके के करोड़ों परिवारों को लगने लगा है कि जिंदा रहने के लिए ही जब जरूरी खर्चों का इन्तजाम करना भारी पड़ रहा है, तो अन्य चीजों के लिए धन कहां से जुटाएंगे? इस महामारी ने दुनिया की अर्थव्यवस्था, कारोबार, रोजगार, कृषि और आवागमन को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। रोजगार पर आए इस भीषण संकट जो एक सुनामी या भूकंप की तरह है। समाज के अलग-अलग वर्गो पर अलग-अलग तरह से असर पड़ रहा है। संपन्न वर्ग तो इस समस्या का समाना आसानी से कर लेगा मगर समस्या मध्य वर्ग और निम्न वर्ग की है, जिनके पास न ही पर्याप्त आर्थिक साधन है और न ही संपर्क सूत्र। कोविड 19 ने दुनिया के करीब 200 देशों की आर्थिक-सामाजिक व्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है। चालीस दिन से अधिक चलने वाले लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था को जीवन दान देना जरूरी है और आर्थिक विकास का थमा हुआ पहिया घुमाना भी लेकिन यह काम इतना सहज नहीं है। कोविड 19 की वजह से लॉकडाउन के खत्म होने के बाद भी देश में आर्थिक गतिविधियों के सामान्य होने मे एक वर्ष का समय लग सकता है। यह बात देश के प्रमुख 300 कपंनियों के सीईओ के बीच किये गए सर्वे से सामने आई है। इसलिए हम लोगों को अपनी सोच में बदलाव करने की जरुरत है। कैसे और किस तरह से किया जा इसके लिए मुझसे संपर्क कर सकते है। फिर मिलेंगे।👏💐
अपना स्नेह बनाए रखने और साथ देने के लिए धन्यवाद।👏💐
#9005259991
#राजेन्द्र कुमार
#मि.अजय शर्मा सर टीम

Comments

Parivartan

Aaj ka vichar (28/03/2020)

Aaj ka vichar (27/03/2020)

Aaj ka vichar (16/04/2020)