Aaj ka vichar (07/05/2020)

                                     नमस्कार👏💐
कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन 40 दिन से अधिक दिन हो गया है। कोरोना महामारी चरम पर है। आये दिन यही जानने को मिल रहा है कि आज अब तक के सर्वाधिक कोरोना मामले सामने आए। कोरोना ने हम लोगों को लॉकडाउन के तीसरे स्टेज में जरूर पहुंचा दिया है। लॉकडाउन की वजह से सरकार पर वित्तीय संकट छाया हुआ है। इस संकट से बाहर आना आसान नहीं है। आर्थिक स्थिति को सामान्य होने मे लगभग एक साल लग जायेगा। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और अन्य भत्ते को रोककर थोड़ा बहुत पूरा करने का प्रयास कर रही है। विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष संस्थाओं के अनुसार अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट की भविष्यवाणी कर चुकी है। ऐसे में राजनीति, कूटनीति, विदेश नीति और अर्थ नीति, सभी पर कोरोना का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक प्रतिबंध, छंटनी, मंदी, बेरोजगारी और गरीबी जैसी समस्याएं बढ़ेगी। दैहिक दूरी को सामाजिक दूरी शुरू से ही संबोधित किया जाता रहा है तो वाजिब है कि यह सामाजिक दूरी अब दिखेगी,जब लोग डर की वजह से दूर रहने मे ही भलाई समझेंगे। ऐसे में हम लोगों को अपनी बदली हुई मानसिकता से कार्य करना पड़ेंगा। कैसे और किस तरह का कार्य करना है। इसके लिए फिर मिलेंगे।👏💐
अपना स्नेह बनाए रखने के लिए और साथ देने के लिए धन्यवाद।👏💐
#9005259991
#राजेन्द्र कुमार

Comments

Parivartan

Aaj ka vichar (28/03/2020)

Aaj ka vichar (27/03/2020)

Aaj ka vichar (16/04/2020)